एड्स महामारी को समाप्त करने के लिए लोगो का जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है – राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री
1 दिसंबर 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2030 में एच.आई.वी महामारी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस महामारी को रोकने के लिए दोहरे प्रयास किये जा रहे है। एक ओर हमे प्रिवेंशन इस बेटर देन क्योर(सुरक्षा उपचार से बेहतर है ) की तर्ज पर नये एच आई वी संक्रमणों को रोकना है तो वहीं जो लोग दुर्भाग्यवश एच.आई.वी. संक्रमित हो चुके हैं उन्हें ए.आर.टी. केंद्र के माध्यम से स्वस्थ रखना है। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति द्वारा गोहर महल, भोपाल में आयोजित विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा माननीय प्रधान मंत्री जी लक्ष्यों की पूर्ती के प्रति बहुत गंभीर रहते हैं और सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दिन प्रतिदिन क्लोज़ मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा होती है। कितने टेस्ट हुए, कितने नए प्रकरण मिले और कितनो को उपचार मिला आदि। देश तेजी से स्वस्थ भारत- प्रगतिशील भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एच.आई.वी संक्रमित व्यक्तियों को भी आपके स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है। युवाओ में नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय है, कि...