Skip to main content

Posts

Showing posts from 2025

एड्स महामारी को समाप्त करने के लिए लोगो का जागरूक होना बहुत महत्वपूर्ण है – राजेन्द्र शुक्ल, उप मुख्यमंत्री

1 दिसंबर 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2030 में एच.आई.वी महामारी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस महामारी को रोकने के लिए दोहरे प्रयास किये जा रहे है। एक ओर हमे प्रिवेंशन इस बेटर देन क्योर(सुरक्षा उपचार से बेहतर है ) की तर्ज पर नये एच आई वी संक्रमणों को रोकना है तो वहीं जो लोग दुर्भाग्यवश एच.आई.वी. संक्रमित हो चुके हैं उन्हें ए.आर.टी. केंद्र के माध्यम से स्वस्थ रखना है। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति द्वारा गोहर महल, भोपाल में आयोजित विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा माननीय प्रधान मंत्री जी लक्ष्यों की पूर्ती के प्रति बहुत गंभीर रहते हैं और सभी प्रमुख  स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दिन प्रतिदिन क्लोज़ मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा होती है। कितने टेस्ट हुए, कितने नए प्रकरण मिले और कितनो को उपचार मिला आदि। देश तेजी से स्वस्थ भारत- प्रगतिशील भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एच.आई.वी संक्रमित व्यक्तियों को भी आपके स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है। युवाओ में नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय है, कि...

'हर स्कूल के बस्ते में होनी चाहिए गीता..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया कैसे लाइफ बैलेंस करना सिखाता है हमारा ग्रंथ

उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन ने की सहभागिता गीता जैसा प्रैक्टिकल ज्ञान कोई नहीं दे सकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति में किया अद्भुत बदलाव 1 दिसंबर 2025। 'भक्ति योग-ज्ञान योग-कर्म योग, इन सबका सार गीता में मिलता है। हर स्कूल के बस्ते में-हर बच्चे के साथ गीता होनी चाहिए। लाइफ बैलेंस करने के लिए गीता की शिक्षा महत्वपूर्ण है। जितना प्रैक्टिकल ज्ञान गीता देती है, उतना कोई नहीं देता। गीता बताती है कि हमारे कर्म हमारे साथ होते हैं। गीता हमें अपने कर्मों और आत्मा के बीच समन्वय स्थापित करने का रास्ता दिखाती है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 दिसंबर को उज्जैन में कही। सीएम डॉ. यादव दशहरा मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता कर रहे थे। इस कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ-साथ बच्चे और बूढ़े भी शामिल थे। सभी ने एक साथ गीता पाठ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रदेश को गीता भवन की सौगात भी मिलेगी।  कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गीता हमारा पवित्र ग्रंथ है। इसमें सबकुछ है। इससे ...

किसानों के लिए सम्मान और समृद्धि का प्रतीक बनी भावान्तर योजना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री ने 1.33 लाख से अधिक किसानों के खातों में 233 करोड़ रुपए भावांतर राशि अंतरित की  हमारी सरकार ने योजना की शुरुआत करने के 15 दिन में ही निभाया अपना वादा  भावांतर योजना में पंजीकृत किसान 15 जनवरी तक मंडियों में विक्रय कर सकेंगे सोयाबीन देवास जिले में विकास के लिए 183.25 करोड़ रूपए लागत के विकास कार्यों का किया भूमि-पूजन, हितलाभ भी किये वितरित कृषि यंत्रों एवं जैविक खेती को प्रोत्साहन पर केन्द्रित प्रदर्शनी का किया अवलोकन  एक दिसम्बर को भव्य रूप में मनाएंगे गीता जयंती  जहां देवियों का वास है, वही है देवास 13 नवम्बर 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भावांतर भुगतान, अन्नदाता के उत्थान का पर्याय है। अन्नदाता को दी गई एमएसपी की गारंटी की पूर्ति करते हुए सोयाबीन भावांतर योजना में 1 लाख 33 हजार किसानों के खाते में 233 करोड रुपए की राशि अंतरित की गई है। यह इस बात का प्रमाण है कि हमने जो कहा उसे कर दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश में अनेक किसान हितैषी योजनाएं संचालित की जा रही है। मध्यप्रदेश किसानों को उपज का...

अतिवृष्टि से हुए नुकसान की होगी भरपाई, सरकार है आपके साथ : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया गुना में वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा 4 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अतिवृष्टि/बाढ़ से जनता को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी। कोई चिंता न करें, सरकार आपके साथ है। प्रत्येक प्रभावित परिवार का सर्वे कराकर क्षतिपूर्ति की जाए। सरकार द्वारा ‘डीबीटी प्रणाली’ के माध्यम से सहायता राशि सीधे प्रभावितों के खातों में पहुंचाई जाएगी। मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को गुना में बाढ़/अति वर्षा प्रभावित क्षेत्रों के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। उन्होंने जिले के विभिन्न वर्षा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा भी की। इस दौरान केन्‍द्रीय मंत्री श्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री ने कैंट क्षेत्र, पटेल नगर में घर-घर जाकर प्रभावित नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने न्यू टेकरी रोड स्थित पवन कॉलोनी पहुँचकर वर्षा से प्रभावित परिवारों से भेंट कर हालात जाने। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गत दिनों हुई भारी वर्षा ने जिले ...

भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में मिलेगी नई पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

  3 फरवरी 2025। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश औद्योगिक विकास के नए दौर में प्रवेश कर रहा है और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 इस बदलाव का सबसे बड़ा प्रमाण बनेगी। पहली बार राजधानी भोपाल में हो रहे इस आयोजन को लेकर यह न सिर्फ एक निवेश सम्मेलन है, अपितु भोपाल को औद्योगिक राजधानी के रूप में स्थापित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी के पास पहले से ही औद्योगिक विकास के लिए मजबूत आधार मौजूद है। जीआईएस-2025 से भोपाल का प्रमुख औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ेगा। भोपाल न केवल मध्यप्रदेश का प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि भौगोलिक रूप से भी एक आदर्श औद्योगिक हब बनने की पूरी क्षमता रखता है। यह प्रदेश के केंद्र में स्थित है, जिससे लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला के लिए यह एक महत्वपूर्ण स्थान है। भोपाल के चारों ओर कई प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र पहले से विकसित हैं, जो इस समिट के माध्यम से नए निवेश को आकर्षित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मंडीदीप, बगरोदा, पीलुखेड़ी, मक्सी, गोविंदपुरा, अचारपुरा और फंदा औद्योगिक क्षेत्र न केवल छोटे औ...