1 दिसंबर 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2030 में एच.आई.वी महामारी को समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित है। इस महामारी को रोकने के लिए दोहरे प्रयास किये जा रहे है। एक ओर हमे प्रिवेंशन इस बेटर देन क्योर(सुरक्षा उपचार से बेहतर है ) की तर्ज पर नये एच आई वी संक्रमणों को रोकना है तो वहीं जो लोग दुर्भाग्यवश एच.आई.वी. संक्रमित हो चुके हैं उन्हें ए.आर.टी. केंद्र के माध्यम से स्वस्थ रखना है। मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियन्त्रण समिति द्वारा गोहर महल, भोपाल में आयोजित विश्व एड्स दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा माननीय प्रधान मंत्री जी लक्ष्यों की पूर्ती के प्रति बहुत गंभीर रहते हैं और सभी प्रमुख स्वास्थ्य कार्यक्रमों की दिन प्रतिदिन क्लोज़ मॉनिटरिंग और प्रगति की समीक्षा होती है। कितने टेस्ट हुए, कितने नए प्रकरण मिले और कितनो को उपचार मिला आदि। देश तेजी से स्वस्थ भारत- प्रगतिशील भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। एच.आई.वी संक्रमित व्यक्तियों को भी आपके स्नेह और सहयोग की आवश्यकता है। युवाओ में नशे का बढ़ता चलन चिंता का विषय है, कि...
'हर स्कूल के बस्ते में होनी चाहिए गीता..,' सीएम डॉ. यादव ने बताया कैसे लाइफ बैलेंस करना सिखाता है हमारा ग्रंथ
उज्जैन में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सीएम डॉ. मोहन ने की सहभागिता गीता जैसा प्रैक्टिकल ज्ञान कोई नहीं दे सकता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिक्षा नीति में किया अद्भुत बदलाव 1 दिसंबर 2025। 'भक्ति योग-ज्ञान योग-कर्म योग, इन सबका सार गीता में मिलता है। हर स्कूल के बस्ते में-हर बच्चे के साथ गीता होनी चाहिए। लाइफ बैलेंस करने के लिए गीता की शिक्षा महत्वपूर्ण है। जितना प्रैक्टिकल ज्ञान गीता देती है, उतना कोई नहीं देता। गीता बताती है कि हमारे कर्म हमारे साथ होते हैं। गीता हमें अपने कर्मों और आत्मा के बीच समन्वय स्थापित करने का रास्ता दिखाती है।' यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 दिसंबर को उज्जैन में कही। सीएम डॉ. यादव दशहरा मैदान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में सहभागिता कर रहे थे। इस कार्यक्रम में साधु-संतों के साथ-साथ बच्चे और बूढ़े भी शामिल थे। सभी ने एक साथ गीता पाठ भी किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि आज प्रदेश को गीता भवन की सौगात भी मिलेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गीता हमारा पवित्र ग्रंथ है। इसमें सबकुछ है। इससे ...